चिरायु दीक्षांत समारोह 2025: डॉ. आर्यन बुधवानी को 80.4% अंकों के साथ विशेष सम्मान

(भोपाल) चिरायु मेडिकल कॉलेज में 2025 का भव्य दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और समर्पण का प्रतीक प्रस्तुत किया। इस गरिमामय अवसर पर कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे जिन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

समारोह की अध्यक्षता चिरायु समूह के चेयरमैन डॉ. अजय गोयनका ने की, जबकि कॉलेज के डीन डॉ. अशुतोष मंगलगिरी और चिरायु अस्पताल की CMO डॉ. उल्का श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस खास अवसर पर डॉ. आर्यन बुधवानी को 4100 में से 3300 अंक प्राप्त कर 80.4% के साथ उल्लेखनीय सफलता हासिल करने पर सम्मानित किया गया।

डॉ. आर्यन बुधवानी की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता धर्मेंद्र बुधवानी और श्रीमती ज्योति बुधवानी, जो दमोह में भारत गैस एजेंसी के प्रतिष्ठित प्रोप्राइटर हैं, ने खुशी जताई और इसे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया।

यह दीक्षांत समारोह न केवल विद्यार्थियों के लिए एक नई शुरुआत था, बल्कि एक प्रेरणा भी, कि मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम पाया जा सकता है।

✍️ संतोष प्रसाद तिवारी
RPKP INDIA NEWS
            भोपाल

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें