*जन अभियान परिषद शासी निकाय के सदस्य श्री अजीत सिंह का हुआ आज कटनी नगर आगमन*

Advertisement

जन अभियान परिषद शासी निकाय के सदस्य श्री अजीत सिंह का हुआ आज कटनी नगर आगमन

(कटनी) मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद शासी निकाय के सदस्य श्री अजीत सिंह नैय्यर रविवार को अल्प प्रवास पर कटनी पहुंचे जहां सर्किट हाउस में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद परिवार के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। तत्पश्चात सभी के साथ सौजन्य भेंट के माध्यम से चर्चा हुई। विदित हो कि श्री नैय्यर शासन की संस्कृति विभाग अंतर्गत  संबद्ध पंजाबी साहित्य अकादमी भोपाल एवं श्री गुरु सिंह सभा कटनी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित बैसाखी मेला में उपस्थित होने के लिए कटनी पहुंचे। जहां कार्यक्रम में शामिल होने के पूर्व मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉक्टर तेज सिंह केशवाल के नेतृत्व में नवांकुर संस्थाओं, प्रस्फुटन समितियों और सीएमसीएलडीपी के परामर्शदाताओं के साथ सौजन्य भेंट की, जिसमें सभी से परिचय प्राप्त करते हुए परिषद द्वारा वर्तमान में किये जा रहे कार्यों कार्यक्रमों के साथ-साथ जल गंगा संवर्धन अभियान में जन भागीदारी से किया जा रहे हैं कार्यों के बारे में जानकारी ली एवं परिषद के साथ जुड़कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान विकासखंड समन्वयक अरविंद शाह, श्रीमती आरती गुप्ता, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि अनिल गौतम, कोदू हल्दकार, नगर विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष कपिल मिश्रा, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता अमित तिवारी सुरेंद्र शुक्ला रामानुज पांडेय, विनीत सौंधिया, श्रीमती संयोगिता मिश्रा की मौजूदगी रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें