जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत विश्व पृथ्वी दिवस पर किया गया भूमि और वृक्ष पूजन
(खरगापुर) शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालयm खरगापुर में जल गंगा संबर्धन अभियान के अन्तर्गत मप्र जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था पुण्यभूमि समाज सेवा समिति द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस को संस्था में आयोजन किया गया। संभाग जिला समन्वयक के निर्देश अनुसार जिला और ब्लॉक समन्वयक के मार्गदर्शन में जलगंगा संवर्धन कार्यक्रम के तहत पृथ्वी पूजन वृक्ष पूजन आयोजित व अन्य शासकीय विभागों के समन्वय से 30मार्च 2025से 30जून 2025,तक आयोजित किया जाना है। जिसके तहत जलसंरक्षण को लेकर प्रत्येक ग्राम पंचायत के जीर्ण-शीर्ण तालाब का चिन्हांकन नदी संरक्षण छोटी छोटी जल संरचना कुओं की साफ सफाई जल स्त्रोत के आस पास पौधारोपण कार्य किया जाना है। वहीं जनसहयोग से तालाब गहरी करण कार्य करने का कार्य किया जाना है उसी तारतम्य में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरगापुर में आयोजन किया गया। जिसमें प्राचार्य प्रभारी श्रीमति स्नेहलता राय व्याख्याता आनंद कुमार शर्मा, मन्नालाल बंसल, धनीराम अहिरवार, शिक्षक सुरेन्द्र सिंह, आनंद मोहन शर्मा, रोशनी जैन, मालती कर्ण रश्मि जैन रामसेवक अवधेश तिवारी, कपिलदेव खरे, समस्त स्टाफ की उपस्थिति में में, भूमि ओर वृक्ष पूजन किया गया बाद में पॉलीथिन का प्रयोग न करने का संकल्प लिया, परिसर की पॉलीथिन सफाई का कार्य किया जिसमें सभी उपस्थित शिक्षकों ने छात्राओं से सहयोग करने और अभियान में सहयोग करने का संकल्प लिया, योजना की जानकारी समस्त स्टाफ को दी गई। इस अवसर पर पुण्यभूमि समाज सेवा समिति प्रमुख श्री मनीष कुमार सोनी समस्त शिक्षक और अभिभावकों छात्राओं ने उपस्थित होकर आवश्यक सहयोग करने का वचन दिया ।
