कै‌मोर इंग्लिश मीडियम स्कूल ने फिर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के साथ लहराया परचम

(कैमोर) कैमोर नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान, कैमोर हायर सेकेण्डरी स्कूल ने इस वर्ष की दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में फिर शानदार प्रदर्शन कर एक नया मानदंड स्थापित किया है। यह परिणाम विद्यालय के समर्पित शिक्षकों, छात्रों की कड़ी मेहनत और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है।

विद्यालय के मेधावी छात्रों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शानदार अंक प्राप्त किए हैं। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन में कुछ प्रमुख छात्र इस प्रकार हैं।
कक्षा-10वीं
1. अभिनव दुबे पिता श्री आनंद कुमार दुबे (93.6%)
2. शिरीन फातिमा पिता शेख शरीफ खान (92.4%)
3. रूपेश अहिरवार पिता श्री मुन्ना लाल अहिरवार (92%)

कक्षा-12वीं
विज्ञान संकाय-
1. सत्यम सिंह पिता श्री राजा सिंह खड़ेकर 89.6%
2. संजना भदौरिया पिता श्री नरेन्द्र सिंह 87.8%
3. ध्रुव मिश्रा पिता श्री मोहन मिश्रा 87.6%

कला संकाय-
1. पार्वती बर्मन पिता श्री भगवान दास 77.2%
2. महक यादव शंकर लाल 76.4

काॅमर्स संकाय-
1. हार्दिक नामदेव पिता श्री बाहरी लाल 72.4%*
2 अंशिका परौहा पिता श्री अरुण परौहा 71.6%*

कैमोर हायर सैकेंडरी स्कूल, कैमोर के प्राचार्य श्रीचंद पटेल ने उक्त जानकारी देते बताया कि विद्यालय प्रबंधन की ओर से अध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला व सचिव डी.‌पी. बढौ़लिया ने इस अभूतपूर्व सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह शानदार परिणाम विद्यालय के उच्च शैक्षणिक मानकों और छात्रों के समग्र विकास के प्रति समर्पण का फल है। कैमोर हायर सैकेण्डरी स्कूल भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें