ग्राम पिपरिया परौहा की 19.37 हेक्टेयर भूमि की नीलामी 30 मई को

(कटनी) – न्यायालय की मदमुद्रा से नायब तहसीलदार बिलहरी तहसील रीठी ने इश्तहार जारी करते हुये बताया कि ग्राम पिपरिया परौहा पटवारी हल्का नंबर 55 रा.नि.सं. बिलहरी तहसील रीठी स्थित भूमि 114/1, 120, 122, 131, 529 रकवा कमशः 2.23, 3.03, 12.87, 0.18, 1.06 हेक्टेयर कुल रकवा 19.37 हेक्टेयर भूमि वर्तमान अभिलेखों में मिल्कियत सरकार (सीलिंग भूमि) घास मद में दर्ज है। इस भूमि की नीलामी वर्ष 2025-26 कृषि हेतु 30 मई को प्रातः 11 बजे से न्यायालय बिलहरी में बोली लगाई जावेगी। जो व्यक्ति इस भूमि की बोली लगाना चाहते हों उसे नियत तिथि को उपस्थित होकर बोली बोलने के तीन घण्टे पूर्व दस हजार रूपये की अमानत राशि जमा करना अनिवार्य होगा।

                                                           भूमि की शासकीय बोली 7 लाख 1 हजार रूपये से शुरू होगी एवं बोली अंतिम व पूर्ण होने के पश्चात बोलीदार की बोली 30 मई की सायं 5 तक पूर्ण राशि जमा करना होगा। तभी इस भूमि का कब्जा दिया जायेगा। यदि अंतिम बोलीदार के द्वारा निश्चित तिथि एवं निर्धारित समय तक राशि जमा नहीं की जाती है तो इस दशा में बोलीदार की जमा अमानत राशि 10 हजार रूपये राजसात कर दी जावेगी। बोली दिनांक के बाद किसी भी प्रकार से बोली व आपत्ति पर विचार नहीं किया जावेगा। साथ ही बोली के दौरान बोलीदारों के द्वारा किसी भी प्रकार से कोई विवाद किया जाता है तो यह अमानत की राशि स्वमेव राजसात मानी जावेगी तथा नीलामी से अंतिम निष्कर्ष व निर्णय न्यायालय का रहेगा। यह निर्णय सर्वमान्य होगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें