ग्राम भमका में छात्र-छात्राओं को दी गई जल संरक्षण के महत्व की जानकारी

(कटनी) – मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के तहत महाविद्यालय उमरियापान विकासखंड ढीमरखेड़ा के सेक्टर नंबर 04 खमतरा के ग्राम भमका में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन परामर्शदाता सुरेश कुमार दुबे द्वारा किया गया।

          कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण और आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समुदाय को इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के दौरान छूट रहे विषयों का पठन-पाठन किया गया और आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इसमें विशेष आपदा के संबंध में अलार्म और सायरन की आवाज के बारे में बताया गया और खतरा टलने के बाद अलार्म की स्थिति के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा, जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत चौपाल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम के उपस्थित प्रतिनिधि बुद्धू लाल पटेल और पंचों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर योजना बनाई गई। इस योजना के तहत बेलकुंड नदी के रोझन घाट में छात्रों और समुदाय के लोगों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया गया और दोनों किनारों पर सफाई की गई।

          कार्यक्रम में सीएमसीएडीपी के सभी छात्र-छात्राओं का सहयोग रहा और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें