रविवार को घोषित हुए लॉकडाउन में पीडीएस दुकानें खुली रहेगी –
( मण्डला )
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 19 जुलाई 2020 दिन रविवार को जिले की संपूर्ण सीमा में टोटल लॉकडाऊन घोषित किया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जारी आदेश में उल्लेखित अति आवश्यक सेवाओं के साथ-साथ समस्त सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानें भी खुली रहेगी।
