नगर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के प्रयास जारी , अधिकारी सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर दे रहे आवश्यक दिशा- निर्देश

(कटनी) – नगर की सफाई व्यवस्था सुचारू रखनें के उद्धेश्य से महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे के निर्देशन में नगर के मुख्य मार्गो एवं अन्य मार्गो की सफाई व्यवस्था के साथ ही सफाई कार्य के दौरान निकलनें वाले अपशिष्ट का उठाव कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही वर्तमान ग्रीष्म ऋतु में किसी भी प्रकार की मौसमी बीमारी नगर में अपने पैर न पसार सकें इस हेतु कीटनाशक दवाओं के छिड़काव के साथ ही फागिंग मशीन से धुआं छोडा जाकर मच्छरों पर नियंत्रण पानें के प्रयास जारी है।

      नगर में रोजाना की जाने वाली सफाई व्यवस्था के तहत आज निगम प्रशासन के स्वास्थ्य विभाग के स्वच्छता दूतों के माध्यम से मंगलवार प्रातः नगर के चारों जोन के समस्त वार्डो के मुख्य मार्गो सहित बाजार क्षेत्रों में सफाई की जाकर कचरे के उठाव का कार्य किया गया। सफाई कार्य के दौरान वार्डो के संभावित जल प्लावन वाले क्षेत्रों की नालियों की सफाई की जाकर सुगम पानी निकासी के प्रयास किये गए।

सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर अधिकारी दे रहे निर्देश

      सफाई व्यवस्था में और अधिक सुधार लाकर व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से  निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे के निर्देश पर निगम के अधिकारियों द्वारा प्रातः कालीन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जाकर प्राप्त कमियों को दूर करने के प्रयास किये जा रहे है। इसी क्रम में मंगलवार को निगम के राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर पाठक द्वारा स्वच्छता निरीक्षक तेजभान सिंह के साथ गुरूनानक वार्ड, रघुनाथ गंज वार्ड, बी.डी अग्रवाल वार्ड, महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड के विभिन्न स्थलों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रधुनाथ गंज वार्ड बताशा गली में कचरे का ढ़ेर लगा मिलने पर सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करनें के निर्देश दिए गए। इस दौरान राजस्व अधिकारी श्री पाठक द्वारा प्रातःकालीन सफाई व्यवस्था के दौरान कर्तव्य मंे उपस्थित स्वच्छता दूतों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन कर उपस्थिति पंजी को नियमानुसार संधारित रखनें के निर्देश दिए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें