सिक्योरिटी गार्ड श्री राघवेंद्र सिंह का दुःखद निधन, विधायक श्री पाठक के निर्देशन में यूनियन ने की त्वरित कार्यवाही
(कैमोर) शनिवार रात अडानी सीमेंट एसीसी कैमोर प्लांट में एक दुखद दुर्घटना में सिक्योरिटी गार्ड श्री राघवेंद्र सिंह जी का दुर्भाग्यपूर्ण निधन हो गया। यह घटना समस्त कर्मचारी परिवार के लिए अत्यंत शोकदायक है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करें।

इस कठिन समय में क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक जी से प्राप्त निर्देशानुसार कैमोर सीमेंट एवं खदान मजदूर संघ (भारतीय मजदूर संघ – कैमोर इकाई) ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ऑन ड्यूटी कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी के परिवार को पूर्ण सहायता दिलाने हेतु एसीसी मैनेजमेंट से समन्वय स्थापित किया और पीड़ित परिवार को अधिकतम सहायता दिलाना प्राथमिकता तय की गई। यूनियन के अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी एवं महामंत्री आलोक दुबे के द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक जी के मार्गदर्शन में मजदूर हित में किसी भी प्रकार की सहायता से पीछे नहीं हटेंगे।

एसीसी मैनेजमेंट ने भी तत्काल सकारात्मक रुख दिखाते हुए संबंधित विभाग को पूर्ण सहयोग हेतु आदेशित किया।

इस संकट की घड़ी में अनुराग द्विवेदी अध्यक्ष, रमेश मिश्रा कार्यकारी अध्यक्ष , सी.पी. तिवारी उपाध्यक्ष, दिलराज राय उपाध्यक्ष, अखिलेश पांडेय उपाध्यक्ष, आलोक दुबे महामंत्री, कामता प्रसाद गौतम मंत्री, रवि परोहा मंत्री, रामनरेश तिवारी मंत्री, मनमोहन सिंह कोषाध्यक्ष एवं संगठन के अन्य वरिष्ठ सदस्यगण भी उपस्थित रहे।
