मास्क न लगाने पर की गई जुर्माने की कार्यवाही

कटनी  कलेक्टर शशिभूषण सिंह के निर्देश पर जिले में कोरोना बीमारी (कोविड-19) के नियंत्रण के लिए राजस्वपुलिस व नगर निगम के अधिकारियों ने गुरुवार को गोल बाजार क्षेत्र में संचालित व्यापारिक प्रतिष्ठानोंदुकानों का निरीक्षण कर कोरोना नियंत्रण के पालन हेतु मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग के संबंध में समझाईश दी। निरीक्षण के दौरान बिना मास्क लगाये पाये जाने पर संबंधितों के विरुद्ध जुर्मान की कार्यवाही भी संयुक्त दल द्वारा की गई। वहीं माधवनगर थाना क्षेत्र में भी बिना मास्क व सोशल डिस्टेन्स का पालन नहीं करने पर जुर्माना लगाते हुये समझाईश दी गई है। मौके पर तहसीलदार मुनौव्वर खान सहित पुलिस व नगर निगम का अमला उपस्थित था।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें