अदाणी फाउंडेशन कैमोर सीमेंट वर्क्स द्वारा 160 टीबी मरीजों हेतु उपलब्ध कराई गई पोषण टोकरी

(कैमोर) जिला कलेक्टर कटनी दिलीप यादव और अदाणी सीमेंट बिजनेस कैमोर के चीफ़ प्लांट मैनेजर अतुल दत्ता के निर्देशन व क्लस्टर सी.एस.आर. हेड अदाणी फाउंडेशन श्रीमती ऐनेट एफ बिश्वाश के मार्गदर्शन में अदाणी फाउंडेशन कैमोर सीमेंट वर्क्स की ओर से 100-दिवसीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले स्तर पर 50 पोषण टोकरी और विजयराघवगढ़ ब्लॉक स्तर पर 150 पोषण टोकरी उपलब्ध कराया जाना तय हुआ था।

इस क्रम में विजयराघवगढ़ सिविल अस्पताल में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ विनोद कुमार और जिला क्षय रोग अधिकारी शैलेन्द्र दीवान के द्वारा दिनांक 18.06.2025 को सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ में आए 60 टीबी मरीजों को पोषण टोकरी वितरित की गई; साथ ही 100 पोषण टोकरियाँ ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर और टीबी रोग उन्मूलन के ब्लॉक प्रभारी श्री कृष्णा को सौंपी गई।

ज्ञात हो कि अदाणी फाउंडेशन ने 100 दिवसीय राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन अभियान के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य विभाग और ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के अनुरोध पर पोर्टेबल एक्सरे मशीन और 200 मरीजों को 6 माह तक पोषण टोकरी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी ली थी जिसके अंतर्गत ब्लॉक के 160 मरीजों हेतु आज उपलब्ध कराई गई है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अदाणी फाउंडेशन से पंकज द्विवेदी, अमित सोनी, नरेंद्र चौरसिया, जीतू सिंह, अयोध्या तिवारी, पारस पटेल के साथ साथ ग्राम पंचायत बड़ारी के आश्चर्य तिवारी की विशेष भूमिका रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें