सुभाष चैक से मुख्य रेलवे स्टेशन तक मार्ग मे अभियान चलाकर की गई अतिक्रमण हटानें की कार्यवाही

(कटनी) – नगर पालिका निगम, कटनी द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाकर नागरिकों के बेहतर आवागमन की सुविधा सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थानों की सुगमता बनाए रखने के उद्देश्य से निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे के निर्देशन में सुभाष चैक से रेलवे स्टेशन तक मार्ग के अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से की जा रही है ।

      नगर निगम के अतिक्रमण विभाग द्वारा की जा रही इस कार्यवाही का उद्देश्य किसी भी व्यापारी या नागरिक की भावनाओं को ठेस पहुँचाना नहीं, बल्कि सभी के लिए समरूप सुविधा और सामूहिक हित सुनिश्चित करना है। यह अभियान स्वच्छ, सुचारु और व्यवस्थित नगर की दिशा में एक आवश्यक है। इसमें आम नागरिकों के भी सकारात्मक सहयोग की अपील की गई है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें