फतेहगढ़ थाना क्षेत्रांतर्गत दो पक्षों में वन भूमि में कब्जे को लेकर हुआ विवाद

( ग्वालियर )

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक पहुंचे मौके पर : स्थिति नियंत्रण में, दोनों पक्षों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

 संभाग के गुना जिले में फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बीलखेड़ा में वन भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षो में विवाद हुआ। विवाद की सूचना मिलते ही कलेक्टर गुना श्री कुमार पुरूषोत्तम एवं पुलिस अधीक्षक गुना श्री राजेश सिंह घटना स्थल पर पहुँचे और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के संबंध में संबंधितों पर प्रकरण कायम कर दिया गया है। स्थिति पूर्णत: नियंत्रण में एवं शांतिपूर्ण है।
कलेक्टर श्री कुमार पुरूषोत्तम ने घटना के संबंध में बताया कि वन भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर भील पक्ष एवं फारूख एवं अन्य कृषक पक्षों के बीच हुए विवाद में कुछ लोगों को चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग एवं पुलिस विभाग का अमला तत्काल मौके पर पहुँचा और घटना को नियंत्रित किया गया। घटना के संबंध में पुलिस प्रकरण कायम कर लिया गया है। दोनों ही पक्षो की ओर से पथराव में कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं।
कलेक्टर ने वन विभाग के अधिकारियों को वन विभाग की भूमि पर सरहदबंदी करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पुलिस विभाग के अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये गाँव में पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के संबंध में आवश्यक सतर्कता एवं सुरक्षा हेतु बल तैनात कर दिया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें