चिकित्सालय के द्वारा संचालित टेली मेडीसिन नं 8349274001 नम्बर 24 घण्टे चालू है जिस पर सामान्य बीमारियों से संबंधित सुझाव दिये जाते –
( भिण्ड )
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला भिण्ड डॉ अजीत मिश्रा ने जिले की जनता से अपील की है कि जिला चिकित्सालय के द्वारा संचालित टेली मेडीसिन नं 8349274001 पर 24 घण्टे चालू है जिस पर सामान्य बीमारियों से संबधित सुझाव दिये जाते है। जिसमे चिकित्सक लोगो की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निराकरण ऑनलाइन फोन और व्हाट्सएप पर कॉल और वीडियो कॉल के माध्यम से कर रहे है। प्रदेश में एवं जिले के सीमावर्ती जिलो मे कोविड-19 के संक्रमण को देखते हये, डॉ. मिश्रा ने लोगों से अपील की है जिले में कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने मे सहयोग करते हुये अनावश्क चिकित्सालय न आये एवं टेलीमेडीसिन के माध्यम से चिकित्सकीय सुझाव लेवे।
