झिंझरी के मनमोहन के दिव्यांग पेंशन संबंधी प्रकरण पर त्वरित हुई कार्यवाही, आगामी दिव्यांग पेंशन का लाभ

(कटनी)नगर पालिक निगम कटनी कार्यालय में सोमवार को कटनी के झिंझरी निवासी मनमोहन सिंह बागरी उम्र 35 वर्ष का दिव्यांग पेंशन का फार्म भरवाया जाकर तत्काल ही उन्हे दिव्यांग पेंशन का लाभ प्रदान किया गया।

            दरअसल, कटनी झिंझरी के दद्दा धाम कर्मचारी आवास कालोनी में रहने वाले श्री बसंत कुमार बागरी अपने 35 वर्षीय पुत्र मनमोहन सिंह के साथ नगर निगम के कार्यालय पुत्र को दिव्यांग पेंशन का लाभ दिलाने पहुंचे थे। जहां उन्होंने आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं होनें संबंधी जानकारी देते हुए पुत्र मनमोहन के दाहिने हाथ एवं पैर से दिव्यांग होने संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत कर पुत्र को दिव्यांग पेंशन से लाभान्वित करने हेतु अन्य आवश्यक दस्तावेजों की पात्रता के संबंध मंे जानकारी चाही गई।  मनमोहन के दिव्यांगता संबंधी प्रकरण को त्वरित संज्ञान लेते हुए अधिकारियों द्वारा तत्काल ही  दिव्यांग पेंशन से लाभान्वित करने हेतु सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा आवेदन प्रदान करते हुए आवश्यक दस्तावेज संल्गन कराकर सभी औपचारिकताएं पूरी की और उनका दिव्यांग पेंशन का आवेदन जमा कराते हुए आगामी माह से उनके खाते में 600 रुपये प्रतिमाह दिव्यांग पेंशन की राशि आने की जानकारी दी।

            दिव्यांग पेंशन प्राप्त करने हेतु त्वरित कार्रवाई करने और शीघ्रता से आवेदन भरवाकर जमा कराने से श्री मनमोहन सिंह बागरी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित जिला एवं नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें