कटनी में सख्ती: नगर निगम ने पकड़े 68 आवारा मवेशी
आवारा मवेशियों को पकड़ने कटनी नगर निगम का चल रहा निरंतर अभियान
(कटनी) कटनी निगम क्षेत्र अंतर्गत सार्वजनिक मार्गों पर घूमने वाले आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। निगम क्षेत्र में आवारा घूमने वाले मवेशियों से किसी को परेशानी न हो इसे देखते हुए निगम की टीम द्वारा सभी जोन क्षेत्रों में चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक में 68 आवारा पशुओं को पकड़कर अमीरगंज कांजी हाउस भेजा जा चुका गया है।
आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए नगर निगम आयुक्त श्री नीलेश दुबे के निर्देश पर हांका टीम शहर में विभिन्न संसाधनों के साथ घूम-घूम कर आवारा मवेशी को पकड़कर काऊ केचर वाहन के माध्यम से मवेशियों को सीधे अमीरगंज कांजी हाउस में छोड़ा जा रहा है। नगर निगम की हांका टीम मुख्य रूप से शहर के सभी मार्केट क्षेत्र तथा अंदरूनी क्षेत्र में मार्गों के किनारे घूमने वाले आवारा मवेशियों के कारण वाहन चालकों एवं मार्केट में खरीददारी के लिए आने वाले लोगों को समस्या से निजात दिलाने का कार्य कर रही है
अभियान के तहत विगत दिवस नदी पार बस स्टैंड क्षेत्र में हांका टीम द्वारा मवेशियों को पूर्ण सुरक्षा के साथ पकड़ने हेतु काऊ केचर एवं रस्सी व आवश्यक संसाधन के साथ फिल्ड में पहुंचकर 6 आवारा मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही की गई। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने पशु पालकों से अपील की है कि खुले में आवारा मवेशियों को न छोड़ें और अभियान में सहयोग प्रदान करें।

