दुर्गा प्रसाद बर्मन बने विजयराघवगढ़ तहसील अध्यक्ष, राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन नई दिल्ली ने किया मनोनयन

(विजयराघवगढ़) राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन, नई दिल्ली द्वारा सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक गरिमा, पीड़ित मानवता की सेवा और शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने जैसे मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दृष्टिगत रखते हुए दुर्गा प्रसाद बर्मन, निवासी नन्हवारा कला, को विजयराघवगढ़ तहसील अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है।

यह मनोनयन संगठन द्वारा दुर्गा प्रसाद बर्मन के समाजसेवा, करुणा, कर्तव्य निष्ठा और सामाजिक सौहार्द्र के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की समीक्षा के उपरांत किया गया। उनकी सामाजिक सक्रियता और मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए की गई पहल संगठन की प्राथमिकताओं से मेल खाती है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील गौतम, उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह ‘मंजू सर’, संतोष प्रसाद तिवारी, संत कुमार विश्वकर्मा, अशोक कुमार, शिवम परोहा, राज तिवारी,आदि ने दुर्गा प्रसाद बर्मन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दुर्गा प्रसाद बर्मन ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए दायित्व को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाएंगे तथा समाज में मानवाधिकारों की रक्षा हेतु लगातार कार्य करते रहेंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें