मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कोतमा मे रखेंगे फिश फीड मील स्थापना की आधार शिला, वितरित करेगी स्वीकृति पत्र
मछुआ पालको के लिए ख़ुश खवरी, जिले को मिलेगी फिश फीड मिल की सौगात
(अनूपपुर) अनूपपुर जिले मे मत्स्य पालन बढ़ाने हेतु मछली को भोजन आहार क़ी नियमित उपलब्धता बनाये जाने हेतु कलेक्टर हर्षल पंचोली के द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत 2 टन प्रतिदिन उत्पादन क़ी फिश फीड मिल डोला रामनगर मे लगाए जाने क़ी स्वीकृति दी गई, जिसमे 4 जुलाई 2025 को कोतमा जिला अनूपपुर मे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा फिश फीड मिल लगाने क़ी स्वीकृति पत्र मंच से दी जाएगी।
जिले मे फिश फीड मिल लगने से मत्स्य आहार आसानी से उपलब्ध होगा जिसमे रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। नियमित फिश आहार मिलने और जिले मे ही फिश मिल लग जाने से जिले के मत्स्य पलकों को सुबिधा होगी और अधिक मत्स्य उत्पादन होने से मत्स्य पलकों के जीवन मे अधिक आर्थिक सुधार होगा।
इस शुभ अवसर मे सहायक संचालक मत्स्य संदीप कुमार द्वारा जिले के सभी मत्स्य पलकों को 4 जुलाई को माननीय मुख्य मंत्री के आगमन मे शामिल होने क़ी अपील क़ी गई है जिससे मत्स्य पलकों के हित के लिए मुख्य मंत्री जी का ध्यान आकर्षित हो और कुछ घोषणा मत्स्य पलकों के लिए भी हो।
सभी मत्स्य पालन करने बाले व्यक्ति, सहकारी समित, स्वसाहायता समूह के सदस्य कार्यक्रम स्थल कोतमा कालेज मे 3 बजे शाम के पूर्व पहुचे और कार्यक्रम में सम्मिलित हो।
सहायक संचालक
मत्स्य, जिला अनूपपुर ने बताया कि आने जाने के लिए सभी ग्राम पंचायत मे वाहन की सुविधा उपलब्ध है।
