मैहर नगर में सीवरेज परियोजना पर दी गई जानकारी

Advertisement

(मैहर) मैहर नगर में संचालित सीवरेज परियोजना के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सरस्वती शिशु मंदिर एवं पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैहर में एक विशेष जानकारी सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दोनों विद्यालयों के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को सीवरेज योजना, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। सत्र में छात्रों को बताया गया कि सीवरेज परियोजना गंदे पानी को वैज्ञानिक तरीके से एकत्र कर शुद्धिकरण संयंत्रों तक पहुंचाती है, जिससे जल का दोबारा उपयोग संभव हो पाता है। सीवरेज कनेक्शन के लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई। जैसे खुले में गंदगी फैलने की रोकथाम, जलजनित रोगों से बचाव हेतु मलेरिया, डेंगू, हैजा आदि दुर्गंध से मुक्ति एवं स्वच्छ वातावरण की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि यदि प्रत्येक घर सीवरेज से जुड़ता है तो मैहर को एक स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर शहर बनाया जा सकता है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें