अमृत हरित महाअभियान के तहत प्रेमनगर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम 31 को
निगमायुक्त श्री दुबे ने नागरिकों से कार्यक्रम स्थल में पहुंचकर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की अपील
(कटनी) – नगरीय क्षेत्र में हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्धेश्य से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा अमृत हरित महाअभियान के तहत ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ के अंतर्गत 31 जुलाई 2025 दिन गुरूवार को शाम 4:30 बजे से प्रेमनगर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना भवनों के पास वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं जनप्रतिनिधियों, निगम के पार्षदों, अधिकारियों कर्मचारियों, विभिन्न समाज सेवा संस्थाओं, तथा पर्यावरण प्रेमियों द्वारा पौधा रोपण किया जाएगा।
नगर निगम आयुक्त श्री नीलेश दुबे नें अभियान के उद्देश्य को सफल बनानें तथा नगर की हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु जनप्रतिनिधयों एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचनें की अपील की है।
