डायग्नोस्टिक टीम ने किया फसलों का निरीक्षण

( होशंगाबाद )

किसानो को फसलो के उचित प्रबंधन हेतु दिये गये तकनीकी सुझाव

फसलो को कीटो के प्रकोप से बचाव व किसानो को उनकी फसलो के उचित प्रबंधन हेतु  समय-समय पर आवश्यक सलाह/सुझाव दिये जाने के कलेक्टर श्री धनंजय सिंह के निर्देशानुसार कृषि वैज्ञानिको की टीम एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा फसलो का निरीक्षण कर किसानो को आवश्यक समसामयिक सलाह दी जा रही है। इसी अनुक्रम  में आज डायग्नोस्टिक टीम द्वारा  विकासखंड सिवनीमालवा एवं होशंगाबाद के विभिन्न ग्रामों की फील्ड विजिट कर फसलो की स्थिति का निरीक्षण किया गया। साथ ही किसानो से चर्चा कर उन्हें आवश्यक तकनीकी सुझाव दिये गये। फील्ड विजिट के दौरान कृषि अनुसंधान केन्द्र पवारखेड़ा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.केके मिश्रा, सहायक संचालक कृषि योगेन्द्र बेड़ा, एसडीओ राजीव यादव, श्री पाठक, आरएइओ श्री सराठे एवं किसानभाई उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें