
“विटामिन ए” की दवा अभिभावक साफ चम्मच लेकर पिलाएं ताकि बच्चों को संक्रमण का खतरा न रहे। विटामिन ए बच्चों के लिए रोग प्रतिरोधक बुस्टर है, सावधानी से सेवन कराएं। यह निर्देश जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नागेन्द्र बिहारी ने मंगलवार को अपने भ्रमण निरीक्षण में आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए। जिले में 17 जुलाई से 19 अगस्त तक विटामिन ए अनुपूरण अभियान चलाया जा रहा है। जिले के अंतर्गत एक लाख 42 हजार 368 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। 20 जुलाई तक 26 हजार 130 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई गई।