सभी नागरिकों से सुरक्षात्मक उपायों के पालन की कलेक्टर ने की अपील
कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने अवकाश से वापस आने पर सर्वप्रथम अपनी कोरोना जाँच कराई। जाँच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त होने पर आपने कोरोना से बचाव हेतु सुरक्षात्मक उपायों का पालन करते हुए कार्य प्रारम्भ किया। आपने जिले के समस्त नागरिकों से अपील की है कि अनावश्यक बाहर न निकलें, बाहर निकलने पर कोरोना से बचाव हेतु सुरक्षात्मक उपायों मास्क, फेस कवर, गमछे आदि का उपयोग करें। आपने कहा इसके साथ ही हाथों को नियमित रूप से साबुन साफ करते रहें अथवा ऐल्कोहल बेस्ड सैनिटाईजर का प्रयोग करें। इस समय अनावश्यक यात्रा करने से बचें, यात्रा करके आने पर होम क्वॉरंटीन के निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार के लक्षण होने पर स्वास्थ्य विभाग को अथवा जिला प्रशासन को सूचित करें। आपने कहा कोरोना संकट अभी टला नही है, सावधानी एवं सुरक्षा उपायों को अपनाया जाना संक्रमण के नियंत्रण हेतु अहम है।