देशी, विदेशी मदिरा एवं भांग, भांग घोंटा दुकानें अब प्रात: 8 बजे से शाम 7.30 बजे तक ही खुलेगी –
( जबलपुर )
कलेक्टर भरत यादव ने जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के पालन में आज एक आदेश जारी कर जिले की देशी-विदेशी मदिरा एवं भांग, भांग घोटा, दुकानों का खुलने का समय प्रात: 8 बजे से शाम 7.30 बजे तक निर्धारित कर दिया है।
कलेक्ट्रेट कार्यालय के आबकारी शाखा द्वारा जारी आदेश के मुताबिक इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधितों को दिए गए हैं।
