विशेष टीकाकरण अभियान 30 जुलाई तक किया जायेगा संचालित –

( होशंगाबाद )

कोविड-19 महामारी के प्रोटोकाल का पालन करते हुए, बाल सुरक्षा की दृष्टि से विशेष टीकाकरण कैचअप राउंड के तृतीय चरण का प्रारंभ 20 जुलाई से किया गया है, जो 30 जुलाई तक संचालित किया जायेगा। अभियान अंतर्गत 282 टीकाकरण सत्रो का आयोजन कर 0 से 2 वर्ष तक के 803 बच्चो एवं 208 गर्भवती माताओ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.नलिनी गौड़ ने बताया कि अभियान में छूटे हुए बच्चो एवं गर्भवती माताओ का टीकाकरण किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य शिशु एवं गर्भवती महिलाओ में होने वाली जानलेवा बीमारियो जैसे पोलियो, टीबी, हैपैटाइसिस बी, काली खांसी, गलघोंटू, टिटनेस, दस्तरोग, निमोनिया, खसरा-रूबेला एवं हिब से बचाव करना तथा शिशु मातृ मृत्यु दर में कमी लाना है। जिला व ब्लॉक स्तरीय नोडल अधिकारियो द्वारा कार्यक्रम की प्रतिदिन मानीटरिंग की जा रही है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें