रेत माफियाओं को संरक्षण दे रहे कमरों … चंपा देवी
रेत माफियाओं को संरक्षण दे रहे कमरों … चंपा देवी
कोरिया। भरतपुर सोनहत विधानसभा से बीजेपी की पूर्व विधायक चंपा देवी पावले ने बड़ा आरोप लगाया है। चंपादेवी ने भरतपुर में हो रहे रेत उत्खनन को लेकर कहा है कि कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो खुद अवैध रेत उत्खनन में शामिल हैं। उन्होने कहा है कि यहां घड़ल्ले से रेत उत्खनन हो रहा है, विपक्ष में रहते नदी में जाकर धरना देने वाले गुलाब कमरो कहा चले गए. बता दें कि प्रदेश के विधानसभा क्रमांक एक भरतपुर सोनहत में चंपा देवी विधायक व संसदीय सचिव रही हैं। चंपा देेवी ने कहा कि ग्रामीण आए दिन प्रदर्शन कर रहे हैं और विधायक गुलाब कमरो रायपुर में रहते हैं। आगे उन्होने विधायक पर अप्रत्यक्ष रूप से भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया और कहा कि 6 महीने में 22 लाख की महंगी गाड़ी में विधायक कमरो घूम रहे हैं
सही मायने में देखा जाए तो विधायक बनने के पूर्व गुलाब कमरों रेत माफियाओं के सख्त खिलाफ थे और अपने शिकायती पत्रों के माध्यम से और धरना प्रदर्शन करके छत्तीसगढ़ राज्य की खनिज संपदा को बचाने के लिए आंदोलन तक किए , परंतु विधायक और राज्य मंत्री बनने के बाद ना जाने इन्हें क्या हो गया है कि दबी जबान से ही सही लेकिन लोग इन्हें ही रेत माफिया कहने लगे हैं
