मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसियेशन उ. प्र. का पहला सम्मेलन रहा ।

Advertisement

रिपोर्ट नीरज जैन अमित सैनी
मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसियेशन उ. प्र.
का पहला सम्मेलन रहा ।
कई मंडल व जिला संयोजक मनोनीतमान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसियेशन उ. प्र. का पहला सम्मेलन रहा ।
उन्नाव। “समाज को दिशा देने में पत्रकारों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। देश की व्यवस्था चलाने में प्रेस चौथा स्तम्भ है।” यह बात उत्तर प्रदेश विधानसभा के स्थानीय निकाय लेखा परीक्षा समिति के सभापति व उन्नाव सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कुमार गेस्ट हाउस में आयोजित मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन उ0प्र0 के जनपदीय सम्मेलन और गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता में मीडिया या पत्रकारिता की भूमिका प्रारंभ से रही है 1857 का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आजादी के बाद तक पत्रकारिता ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है राजा राममोहन राय के पत्र मिला तो लाख बार संवाद कौमुदी रहे हो या अरविंद घोष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पंडित जवाहरलाल नेहरू डॉ. भीमराव अंबेडकर तथा अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के विचार रहे हो उन्होंने इस पत्रकारिता के बल पर ही अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए जन चेतना को जागरूक करने के लिए पत्रकारिता का माध्यम लेकर ही आवाज उठाई गई ।कहा कि पत्रकार अपनी लेखनी से
आखिरी छोर पर रहने वाले व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं कार्यक्रम पहुंचते हैं, वहीं अपनी लेखनी के माध्यम से उत्पीडन के शिकार व्यक्तियों की आवाज सरकार तक पहुंचाते है।
आयोजन के विशिष्ट अतिथि नवाबगंज ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह ने पत्रकारों के कार्यो को साहसिक कार्य बताया। उन्होंने कहा कि कभी कभी जान जोखिम में डालकर बड़े कर्तव्यनिष्ठा से पत्रकारिता करना पड़ता है। भाजपा नेता वरिष्ठ पत्रकार अरुण दीक्षित ने कहा कि आज के दौर में लघु और बड़े समाचारों पत्रों के बीच खाई बन रही है। अब छोटे समाचारों से जुड़े पत्रकारों को पत्रकारिता में संघर्ष करना पड़ रहा है।
हाल ही में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर चयनित हुए कुलभूषण मौर्या ने भी अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि जब भारत देश आजाद हुआ ।भारतीय संविधान की प्रस्तावना में विचार व्यक्त की स्वतंत्रता को एक अहम स्थान दिया गया और भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 में विचार एवं व्यक्त की स्वतंत्रता को सम्मिलित कर इस जन चेतना को आवाज देने के लिए पत्रकारिता की लेखनी को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण शक्ति प्रदान की गई ।आज पत्रकारिता ने अपने इसी ताकत के बल पर राष्ट्र की एकता और अखंडता को बढ़ाने के लिए एवं समरसता को विकसित करने के लिए अपनी ताकतवर लेखनी के माध्यम से इस अखंडता को सुनिश्चित कर रही है ।
नगर पंचायत अध्यक्ष मौरावां प्रतिनिधि पुर्व प्रमुख पुरवा मोहित शुक्ला ने पत्रकारों के इस एसोसिएशन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार तक पत्रकारों की होने वाले अत्याचारों की सूचना सरकार था पहुंचाने में हमारा भी पूरा सहयोग मिलेगा।
एसोसियेशन उ.प्र. के मंच से प्रेस मान्यता समिति (उ. प्र. शासन) की सदस्य माननीय सुश्री उमा मिश्रा जी को यथोचित सम्मान न मिलना बेहद निराश करने वाला रहा। क्या आयोजकों में समझदारी का इतना ज्यादा अभाव है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें