कलेक्टर कटनी दिलीप कुमार यादव ने अदाणी फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सी एस आर के कार्यों का किया अवलोकन

Advertisement

(कैमोर) जिला कलेक्टर कटनी दिलीप कुमार यादव ने कैमोर भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत शिशिर गेमावत के साथ अदाणी फाउंडेशन की गतिविधियों को विस्तार से समझा।

दिशा सेंटर पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा प्रशिक्षणरत राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रशिक्षु व भारत निर्माण कोचिंग से सरकारी नौकरियों में सफलता प्राप्त किए बच्चों से मिले।

साथ ही मिट्टी परीक्षण कर रही स्वसहायता समूह की महिलाएं एवं जैव संसाधन केंद्र के माध्यम से जैविक खेती को बढ़ावा दे रही महिलाओं से

  Advertisement

मिलकर यह जाना कि अदाणी फाउंडेशन खेती में किसानों को आत्मनिर्भर बनाते हुए खेती को लाभ का धंधा बनाने की दिशा में कैसे कार्य कर रहा है।

‘मेरी संगिनी मेरी मार्गदर्शिका’ कार्यक्रम के द्वारा महिलाओं से सरकार की योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने में सेतु का कार्य कर रही महिलाओं की कार्यशैली को समझा, साथ ही एचपी-वर्ल्ड ऑन व्हीलस बस के माध्यम से कंप्यूटर ट्रेनिंग और बस को कॉमन सर्विस सेंटर के रूप प्रयोग करते हुए ग्रामीणों के विकास हेतु किए जा रहे सभी प्रयासों को जाना।

रुरल केपीओ में कार्य कर रही 100 महिलाओं के जुबानी ही उनकी आत्म निर्भरता की कहानी सुनी और अदाणी फाउंडेशन के इस अभिनव पहल की सराहना की।

इसी क्रम में अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर पर जिले भर के बेरोजगार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में की जा रही पहल को समझा।

कलेक्टर द्वारा 102 वर्ष पुराने एसीसी हायर सेकंडरी स्कूल का भ्रमण किया, साथ ही विद्यालय के म्यूजियम कक्ष का भ्रमण कर विद्यालय से जुड़ी तमाम जानकारियों और आजादी से पहले की स्कूल की यादों को जानना बड़ा ही रोचक रहा।

शासकीय माध्यमिक शाला, बमनगवां में अदाणी फाउंडेशन द्वारा बनाए गए नवनिर्मित कक्ष और शौचालय काॅम्प्लेक्स का उद्घाटन जिलाधिकारी और सी.ई.ओ. जिला पंचायत के हाथों किया गया।

इस अवसर पर एसडीएम विजयराघवगढ़ व सी.ई.ओ. जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत सरपंच, स्कूल प्राचार्य और अध्यापकों के साथ अदाणी सीमेंट बिजनेस कैमोर के एच.आर. टीम और अदाणी फाउंडेशन की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों के हाथों ‘एक पेड़ माँ अभियान’ के अंतर्गत पौधारोपण कराकर कार्यक्रम का समापन हुआ।

समस्त अधिकारियों, ग्रामवासियों और स्कूल शिक्षकों ने नवनिर्मित भवन और शौचालय हेतु अदाणी फाउंडेशन की तारीफ़ की और सामाजिक दायित्व के तहत अदाणी सीमेंट बिजनेस के सभी प्रयासों को सराहा और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

✍️ संतोष प्रसाद तिवारी
 RPKP INDIA NEWS
             कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें