भारतीय राजनीति में सबसे कम उम्र की सांसद प्रिया सरोज: उत्तर प्रदेश में मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से प्रतिनिधित्व

Advertisement

(छतरपुर) भारतीय राजनीति में सबसे कम उम्र की मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से महिला सांसद 26 वर्षीय प्रिया सरोज (जन्म 23 नवंबर 1998) उत्तर प्रदेश की एक राजनीतिज्ञ और वकील हैं। वह तुफानी सरोज की बेटी हैं, जो तीन बार सांसद रह चुके हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश में विधायक हैं।

प्रिया ने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली स्थित एयर फ़ोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से पूरी की। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कला स्नातक (बीए) और उसके बाद नोएडा स्थित एमिटी विश्वविद्यालय से विधि स्नातक (एलएलबी) की डिग्री प्राप्त की।

2024 के भारतीय आम चुनावों में, समाजवादी पार्टी से प्रिया सरोज को मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के लिए संसद सदस्य के रूप में चुना गया था। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज को 35,850 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की।

✍️ पंकज पाराशर
RPKP INDIA NEWS
      छतरपुर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें