जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा बिना मास्क वाली 75 वाहनों पर 23 हजार से अधिक रुपए वसूले –

( मुरैना )

कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया के मार्गदर्शन में राजस्व और पुलिस ने मुरैना शहर के अंतर्गत  एमएस रोड मुरैना पर बिना मास्क लगाए हुए 75 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर 23 हजार 500 रुपये के चालान की कार्रवाई की, जिसमे 18 ई रिक्सा शामिल और शेष दुपहिया वाहन थे ।
एसडीएम मुरैना श्री आर एस बाकना ने बताया कि जो वाहन चालक मास्क नही लगाये थे, उन वाहन चालकों को 500 निशुल्क मास्क उपलब्ध कराये और उन्हे बिना मास्क घर से वाहर न निकलने की चेतावनी दी । उन्होंने कहा कि जबतक लोकडाउन है तब तक ई रिक्सा न चलाये । कार्रवाई मे एसडीओपी सहित अन्य पुलिस, राजस्व अधिकारी उपस्थित थे ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें