कलेक्टर श्री सिपाहा तथा पुलिस अधीक्षक श्री गुप्ता द्वारा कोविड-19 के संक्रमित क्षैत्र का जायजा –

( झाबुआ )
   कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा ने थांदला नगर में स्थित ऋतुराज कालोनी तथा ग्राम पंचायत खच्चरटोड़ी में कोरोना वायरस के संक्रमित क्षैत्र का जायजा लिया आपके साथ पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता भी थे। श्री सिपाहा ने थांदला में ऋतुराज कालोनी में एक मकान में 1 पॉजिटिव प्रकरण आने पर उस घर को कंटेन्मेंट घोषित कर क्षैत्र को बंद कर दिया है। श्री सिपाहा ने आम जनता से अपील की है कि वे कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिये घरों में रहे। बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। मास्क का उपयोग करें। साथ ही कम से कम दो मीटर सोशल डिस्टेंसिंग रखे ताकि कोरोना वायरस न फैल सके। कलेक्टर ने कहा कि शासन के निर्देश है कि तीज त्योहार घर में ही मनाये जाए। घर के बाहर तीज त्योहार घर से बाहर नहीं मनाये जाए। श्री सिपाहा ने अपर कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री जे.एस. बघेल को निर्देश दिये कि वे अपने क्षैत्र में कोरोना वायरस न फैले इसके लिये आम जनता में और अधिक जागरूकता लाए। साथ ही लोगों को भी आवश्यक सावधानी बरतनें की सलाह दें। यदि लोग नियमों का उल्लंघन करते हुवे पाये जाने पर उनके विरूद्ध एफ.आई.आर भी दर्ज कराई जाये।
   श्री सिपाहा ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि राजस्थान सीमा तथा मार्ग बंद कर दिया जावे ताकि गुजरात का आवागमन रूक सके और कोरोना वायरस फैलने से रोका जा सके। ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत खच्चरटोड़ी में 2 मकानों में कुल 6 पॉजिटिव प्रकरण पाये गये थे। इन दोनों मकानों को कंटेन्मेंट घोषित किया जाकर उन मकानों को शील कर दिया गया है। कलेक्टर श्री सिपाहा ने अपर कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देश दिये है कि कोरेन्टाईन सेंटर में दोनों समय ताजा भोजन अच्छी गुणवत्ता का हो इसके लिये सुनिश्चित करें। श्री सिपाहा ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि क्षैत्र में सर्दी, जुखाम, खांसी, बुखार व श्वांस लेने में कठिनाई की शिकायत की सूचना प्राप्त होनें पर उनका तत्काल स्वास्थ्य परीक्षण  कराया जाए। साथ ही लोगों को इस तरह की शिकायत होने पर शासकीय अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उपचार कराने की सलाह दी जाए।
इस अवसर पर तहसीलदार श्री शक्तिसिंह चौहान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री वी.एस.रावत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विकास डावर, सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें