कलेक्टर-एसपी ने किया कंटेन्मेंट एरिया का निरीक्षण –

( हरदा )

    कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कुमार अग्रवाल ने रहटगांव, नजरपुरा एवं निमाचा कलां में बनाए गए कंटेन्मेंट एरिया का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को प्रोटोकॉल के तहत कंटेन्मेंट एरिया के समस्त निवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कंटेन्मेंट एरिया में कड़ाई से लॉक डाऊन का पालन करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कंटेन्मेंट एरिया के निवासियों को आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति करना सुनिश्चित करें।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें