डिप्टी मीडिया ऑफीसर श्रीमती रामलली माहौर जिला अस्पताल द्वारा महिलाओं को कोविड कोरोना से बचाव के लिए मास्क, हाथों को बार-बार साबुन से धोने या सेनेटाइजर का उपयोग करें और घर से अनावश्यक ना निकलें वार्ड में प्रचार किया। विटामिन ए अभियान में बच्चों को विटामिन ए पिलाने के लाभ तथा परिवार नियोजन के साधनों द्वारा बच्चों में अँतर एवं सीमित रखने के उपाय मच्छर से बचने के पानी जमा न होने दें, मच्छर को पनपने से रोकेँ जिससे आप अपने घर परिवार को स्वस्थ और सीमित बनाए रखें।
( इन्दौर )
महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन अधिनियमके अंतर्गत यदि आँगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका की ड्यूटी लगाई जाती है और इस दौरान उनकी मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार की महिला सदस्य को आँगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के पद पर नियुक्ति दी जायेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सर्वव्यापी महामारी कोविड-19 में आँगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका भी कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रही है। अत: यह निर्णय लिया गया है कि आँगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका कोविड-19 के दौरान कर्त्तव्य पालन करते हुए दिवंगत होने पर तथा भविष्य में राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय आपदा घोषित होने पर अगर इनकी ड्यूटी लगाई जाती है और इस दौरान उनकी मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार की महिला सदस्य, निर्धारित अर्हताएँ पूर्ण करती है, तो ऐसी स्थिति में नियुक्तिकर्ता अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा उन्हें सीधे नियुक्त किया जायेगा।
