विराम के दौरान दोनों दिन बंद रहेंगीं शराब दुकानें

( जबलपुर )

कलेक्टर ने जारी किया आदेश

  कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को ब्रेक करने शुक्रवार की शाम सात बजे से सोमवार की सुबह 5 बजे तक सभी गतिविधियों को दिये गये विराम के दौरान शनिवार 25 जुलाई और रविवार 26 जुलाई को नगर निगम सीमा क्षेत्र के भीतर स्थित सभी शराब दुकानें बंद रहेंगीं।
जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर श्री भरत यादव ने दोनों दिन नगर निगम सीमा में समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर विक्रय की दुकानों, मदिरा विक्रय से संबंधित अन्य केन्द्रों, एम्बी वाईन आउटलेट विजय नगर तथा सिविल लाईन, भांग-भांगघोटा दुकानों को एवं अन्य मदिरा के केन्द्रों को बंद रखने तथा मदिरा के क्रय-विक्रय-संग्रहण-परिवहन को प्रतिबंधित किये जाने का आदेश जारी कर दिया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें