ग्राम पंचायत हटा में बहेंगी विकास की गंगा – विधायक श्रीमती चंद्रा सुरेन्द्र सिंह गौर
(खरगापुर/टीकमगढ़) टीकमगढ़ जिले की बल्देवगढ विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत हटा में खरगापुर की क्षेत्रीय विधायक श्रीमती चंद्रा सुरेन्द्र सिंह गौर द्वारा अनेकों निमार्ण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती उज्ज्वला रविन्द्र सिंह बुंदेला जनपद अध्यक्ष ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिग्विजयसिंह गौर अम्मूराजा , जनपद पंचायत बल्देवगढ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंक्षय श्रीवास्तव, श्री रोहित सगरिया एसडीओ जनपद पंचायत, घनेद सिंह लमेरा, सुरेन्द्र यादव पूर्व जनपद अध्यक्ष, बृजेश नायक धुंधे महाराज, विधायक प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र सिंह रहें।

इस अवसर पर श्रीमती चंद्रा सुरेन्द्र सिंह गौर ने कहा कि ग्राम पंचायत में अनेकौ सौगातें दीं गई जिसमें रैकवार समाज में सामुदायिक भवन, हरिजन बस्ती से अस्पताल तक सी सी रोड़, श्री शंकर जी मंदिर प्रांगण में पेर्वस, श्री वेदेही मंदिर में पेवर्स, कछया नाले पर स्नान घाट, मुख्य रूप से है।
ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती शैल्जा सुनील जैन द्वारा विभिन्न मांगों का मांग पत्र विधायक श्रीमति गौर को दिया गया है। मांग कि गई है कि नल जल योजना अंतर्गत कार्य अभी तक नहीं हुआ है ठेकेदार को पुनः टेंडर कर कार्य शीघ्र प्रारंभ करवाया जायें । हटा से डारगुवां पहुंच मार्ग, चेनु कुशवाह के घर से पशु अस्पताल पंचायत भवन तक रोड़, हायर सेकेण्डरी स्कूल में बाउंड्री वाल निमार्ण, हाट बाजार निमार्ण, गौशाला का निर्माण आदि प्रमुख कार्य का विकास कराया जाएं।

कार्यक्रम में केहर सिंह देवरदा, मुन्ना मिश्रा कुड़याला, हेमन्त तिवारी, किशोर सिंह, अशोक राजा ऐरौरा, कौशल उपाध्याय, प्यारे राजा, घनीराम यादव, देवी यादव, हरिसिंह, बागेराजा, पुष्पेन्द्र यादव, अंकित रैकवार, बब्लू राय, कमलापत लोधी, अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
माननीय अतिथियों का स्वागत बहादुर सिंह बुंदेला, गजेन्द्र सिंह, बुद्ध प्रकाश यादव, रामकिशोर द्विवेदी, अंबिका सेन, कपिल असाटी, दिनेश असाटी, प्यारे आदिवासी, अट्ठूमाते, नूरखान, धि्गगे कुशवाहा, मुथुरा दिक्षित, राजू जैन, अनिल जैन, लौकेन्द जैन, नन्हे राजा, भगुन्ता अहिवार, मुन्ना साहू टेंट, दिनेश साहू, बल्लू नापित, लक्ष्मन अहिरवार,रमूअहिवार, सुखंदयाल अहिरवार, आदि के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजित जैन बंधु शास्त्री एवं आभार श्रीमती ऊषा वाल्मीकि सचिव द्वारा किया गया।
✍️ शिवराज सिंह
RPKP INDIA NEWS
खरगापुर(टीकमगढ़)
