केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा से कटनी के पार्षदों ने की सौजन्य भेंट

Advertisement

(कटनी) केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने हाल ही में जबलपुर प्रवास के दौरान सिविल लाइंस स्थित अपने ससुराल पहुंचकर अपनी सासू माँ का हालचाल जाना और परिजनों से भेंट की।

इस पारिवारिक मुलाकात के दौरान नगर निगम कटनी की पार्षद बीना संजू बनर्जी, जो उनके पारिवारिक सदस्य भी हैं, ने अपने अन्य पार्षद साथियों के साथ श्री नड्डा से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर पार्षद अवकाश जायसवाल सहित अन्य पार्षदगण भी उपस्थित रहे। सभी ने केंद्रीय मंत्री से शिष्टाचार भेंट करते हुए उनका अभिनंदन किया।

मंत्री श्री नड्डा ने सभी पार्षदों से आत्मीयता से मुलाकात की और उनके सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।यह मुलाकात आपसी सौहार्द और संवाद का एक सुंदर उदाहरण रही, जिसमें जनप्रतिनिधियों और केंद्रीय मंत्री के बीच सकारात्मक चर्चा हुई।

✍️ अभिमन्यु विश्वकर्मा
RPKP INDIA NEWS
            कटनी

Share this:

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विकास मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में संचालित पत्थर खदानों और क्रशर संयंत्रों में ब्लास्टिंग के लिए उपयोग होने वाली विस्फोटक सामग्री की निगरानी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में खनि अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला ने खनि निरीक्षक शिशिर यादव के साथ गोपदबनास तहसील अंतर्गत ग्राम बहेरा पश्चिम, अमहवा और उपनी में संचालित स्वीकृत खदानों एवं क्रशर क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित खदान एवं क्रशर क्षेत्रों में विस्फोटक सामग्री नहीं पाई गई। साथ ही खदान संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी प्रकार की ब्लास्टिंग गतिविधि केवल सक्षम अधिकारी से पूर्व अनुमति प्राप्त करने के बाद ही नियमों के अनुरूप की जाए। प्रशासन ने साफ किया है कि सुरक्षा मानकों और निर्धारित नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जिले में संचालित सभी स्वीकृत खदानों एवं क्रशर संयंत्रों का आगामी दिनों में औचक निरीक्षण किया जाएगा। यदि कहीं भी नियमों के विपरीत गतिविधियां पाई जाती हैं, तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसी कड़ी में 18 मई 2026, सोमवार को दोपहर 3 बजे चुरहट एवं रामपुर नैकिन क्षेत्र के खदान संचालकों के साथ उपखंड मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में विस्फोटक सामग्री के सुरक्षित रखरखाव, ब्लास्टिंग प्रक्रिया की समीक्षा और औचक जांच की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें