गोहलपुर ईदगाह में किया गया पौधारोपण –
( जबलपुर )
कलेक्टर एवं अध्यक्ष इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी भरत यादव के मार्गदर्शन में सोसाइटी फ़ॉर ब्राइट फ्यूचर द्वारा मोमिन ईदगाह गोहलपुर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर ईदगाह कमेटी से हाजी असगर अंसार, इंजीनियर नसीम, मोहियउद्दीन अंसारी, फकीर मुहम्मद अंसारी, हाजी अकील अहमद, मुहम्मद शाहिद, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी से सुनील गर्ग तथा हस्सान अहमद, अनवार हुसैन, शाहिद अहमद, अब्दुल सलाम, मोहम्मद इस्हाक़, मोहम्मद शोऐब, हामिद, ज़ाहिद, नफ़ीस, तौसीफ, एहतेशाम, यासिर अम्मार, अबुजर, फ़ैज़, शाहनवाज़, इश्तियाक़ अहमद, राशिद अंसारी, उमर फ़ारूक़ उपस्थित थे।
