स्वसहायता समूह की बहनो ने कमिश्नर नर्मदापुरम् को भेंट की हस्तनिर्मित राखी
( होशंगाबाद )
स्थानीय उत्पादो की बेहतर मार्कटिंग हेतु विशेष प्रयास करे – कमिश्नर
|
कमिश्नर श्री श्रीवास्तव ने स्वसहायता समूहो द्वारा तैयार किये जा रहे उत्पादो के मूल्य संवर्धन व प्रोत्साहन हेतु सुझाव देते हुए कहा कि समूह द्वारा साड़ी में जरी लगाने, कलर करने व कढ़ाई करने का कार्य भी आपके माध्यम से किया जा सकता है। इस कार्य में आप प्राकृतिक रंगो का उपयोग करे, इसके अतिरिक्त मौसम आधारित उत्पादो एवं त्यौहार आदि पर प्रयोग में आने वाले उत्पादो को बनाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने महिलाओं द्वारा उत्पादित मशरूम की गुणवत्ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा समूह सदस्यों के यहां लगाए। उन्होंने कहा उक्त गतिविधियों से हमारे संभाग को एक नई पहचान मिलेगी। कमिश्नर श्री श्रीवास्तव ने समूह द्वारा उत्पादित वस्तुओ/सामग्रियों को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रो की स्थानीय दुकानो में रखवाए व निर्मित उत्पादो की गुणवत्ता के संबंध में लोगो को अवगत कराने के लिए प्रचार-प्रसार करे। उन्होंने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत उत्पाद निर्माण कार्य के दौरान विशेष सावधानी व सतर्कता बरतने की बात कही। इस दौरान जिलापंचायत सीईओ मनोज सरियाम उपस्थित रहे। उन्होंने आयुक्त महोदय को आजीविका मिशन द्वारा जिले में चल रही गतिविधियों के संबंध में अवगत कराया। |
