दूरदर्शन पर प्रसारित शैक्षिक कार्यक्रम ’’क्लासरूम’’ का प्रसारण अब पंचायत भवन में भी होगा –

( सतना )

कोरोना संक्रमण के कारण लाकडाउन होने से नवीन अकादमिक सत्र अप्रैल माह से आरम्भ नही हो सका। वर्तमान में भी अनिश्चितता की स्थिति है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिये विभिन्न माध्यमों से विद्यार्थियों के पठन-पाठन की व्यवस्था की गई है। शास. शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थी अधिकाशतः ग्रामीण क्षेत्र से है तथा उनके पास आनलाईन पठन-पाठन हेतु बेहतर संशाधन उपलब्ध नही है। म.प्र. दूरदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों के लिये ’’क्लासरूम’’ के माध्यम से कक्षावार प्रसारण किया जा रहा है जिसमें कक्षा 9वीं का प्रसारण 10 बजे से 11 बजे तक, कक्षा 11वीं का प्रसारण 11 बजे से 12 बजे तक, कक्षा 10वीं का 12 से 1 बजे तक और कक्षा 12वीं का 3 बजे से 4 बजे तक म.प्र. दूरदर्शन पर प्रसारण किया जा रहा है। म.प्र. दूरदर्शन पर सुबह 10 बजे से 10:20 तक आओं अंग्रेजी सीखे का प्रसारण हो रहा है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव के संयुक्त हस्ताक्षर से जिला शिक्षा अधिकारी को मुख्यकार्यपालन अधिकारी के साथ समन्वय कर दूरदर्शन का प्रसारण पंचायत भवन में कराये जाने के निर्देश दिये गये है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें