जिले में नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के विभिन्न कार्यो के लिए जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी नियुक्त, गठित दल संबंधित अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में कार्य संपादित करें – कलेक्टर –
( होशंगाबाद )
जिले में नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के विभिन्न कार्यो के लिए कलेक्टर धनंजय सिंह के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम ने जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियो की नियुक्ति कर निर्देशित किया है कि वे संबंधित अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में सौंपे गये कोविड-19 संबंधी कार्य संपादित करना सुनिश्चित करें।
कोरोना पॉजिटिव पाये गये मरीजो की कान्टेक्ट ट्रेसिग, सेम्पल कलेक्शन, क्वारेन्टाइन सेंटर, कोरोना कोविड सेंटर एवं कन्टेनमेंट एरिया के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं विकासखंड वार सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं।
कोरोना पॉजिटिव पाये गये मरीजो की कान्टेक्ट ट्रेसिंग की सतत मॉनिटरिंग एवं आवश्यक क्रियान्वयन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी आरएस बघेल 9424792028 को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा इनके अधीन विकासखंड होशंगाबाद के लिए वीरेन्द्र कोरी 8435025330, बाबई के लिए अरूण तिवारी 9893316489, सोहागपुर के लिए एसआर विश्वकर्मा 7987588089, पिपरिया के लिए जेपी सोनी 7987356291, बनखेड़ी के लिए बलराम सोनी 9406957714, केसला के लिए सिद्धार्थ मिश्रा 9424021578 एवं विकासखंड सिवनीमालवा के लिए एसएस रघुवंशी 9826949787 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
जिले में सेम्पल कलेक्शन की सतत मॉनिटरिंग एवं आवश्यक क्रियान्वयन के लिए जिला रेशम अधिकारी एके पटेल 9425170187 को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा इनके अधीन विकासखंड होशंगाबाद के लिए नवनीत गौर 9826867660, सोहागपुर के लिए एमएल प्रजापति 7089077431, पिपरिया के लिए सुरेन्द्र सिंह चिचाम 9425831472, इटारसी के लिए साधना मेहरा 9479650777 एवं विकासखंड सिवनीमालवा के लिए नीरज भारती 7354553047 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
जिले में निर्मित क्वारेन्टाइन सेंटर की सतत मॉनिटरिंग एवं आवश्यक क्रियान्वयन के लिए उप संचालक पशुचिकित्सा डॉ.जितेन्द्र कुल्हारे 8889472736 को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा इनके अधीन विकासखंड होशंगाबाद के लिए डॉ.शेलेन्द्र नेमा 9425635443, बाबई के लिए डॉ.कमल सिंह 9893270026, सोहागपुर के लिए डॉ.संजीव मालवीय 8109400386, पिपरिया के लिए डा.संजय सराठे 9893219448, बनखेड़ी के लिए डॉ.नागेन्द्र पाटिल 9669194609, केसला के लिए डॉ.एलपी अहिरवार 9340177911 एवं विकासखंड सिवनीमालवा के लिए डॉ.निशांत पटेल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
जिले में निर्मित कोरोना कोविड सेंटर की सतत मॉनिटरिंग एवं आवश्यक क्रियान्वयन के लिए उप संचालक उद्यानिकी श्रीमती रितु उईके 7722829218 को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा इनके अधीन विकासखंड होशंगाबाद के लिए आरके साध 9993366234, बाबई के लिए एसके गौर 9893487328, सोहागपुर के लिए दुर्गेशचंद बरोदे 8461079526, पिपरिया के लिए विकास अग्रहारी 8871730040, बनखेड़ी के लिए पवन रघुवंशी 9713901914, केसला के लिए अमित कुमार 8770860647 एवं विकासखंड सिवनीमालवा के लिए शांतिलाल पटेल 9644839743 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी तरह से जिले में निर्मित कन्टेनमेंट एरिया की सतत मॉनिटरिंग एवं आवश्यक क्रियान्वयन के लिए उप वनमंडलाधिकारी शिव अवस्थी 9424792028 को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा इनके अधीन विकासखंड होशंगाबाद के लिए कुमारी प्रियंका बाथम 9424792029, बाबई के लिए केएस सेंगर 9424792045, सोहागपुर के लिए कुमारी वंदना पाल 9424792046, पिपरिया के लिए प्रकाश पांडे 9755052411, बनखेड़ी के लिए आरके रैकवार 9424792062, केसला के लिए जयदीप शर्मा 9424792032 एवं विकासखंड सिवनीमालवा के लिए रामकुमार 9424792070 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
