आरएनआई पोर्टल वर्ष 2019-20 की ई-फाईलिंग के लिए खुला

( सतना )

31 अगस्त तक जमा करना होगा वार्षिक विवरण

 ऑनलाईन समाचार पोर्टल की वर्ष 2019-20 के वार्षिक विवरण (एनुअल स्टेटमेंट) की ई-फाईलिंग के लिए भारत सरकार के पंजीयक, समाचार पत्र, आरएनआई की पोर्टल खोल दी गई है। आनलाईन पोर्टल आरएनआई की वेबसाईट http://rniefiling-gov-in/ पर 31 अगस्त 2020 तक अपना एनुअल स्टेटमेंट जमा कर सकते है। पीआरबी अधिनियम के अंतर्गत सभी समाचार पत्रों के प्रकाशकों को अपना वार्षिक विवरण (एनुअल स्टेटमेंट) प्रस्तुत करना अनिवार्य है। एनुअल स्टेटमेंट प्रस्तुत नहीं करना पीआरबी अधिनियम का उल्लंघन है। प्रकाशक वर्ष 2019-20 के एनुअल स्टेटमेंट की ई-फाईलिंग के ई-मेल annualstatement-rni/gmail-com पर भी सम्पर्क कर सकते है। एनुअल स्टेटमेंट के संबंध में दिए निर्देश आरएनआई की वेबसाईट http://rni-nic-in/ पर उपलब्ध है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें