आईसीटीसी जौरा द्वारा ग्राम चैना में समुदाय को किया एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक

Advertisement

(मुरैना) सिविल हॉस्पिटल जौरा के आईसीटीसी द्वारा एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक करने के लिए ग्राम चैना में ग्राम वासियों को एकत्रित कर उन्हें एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पद्मेश उपाध्याय के निर्देशानुसार नोडल अधिकारी डॉ. नरेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में जौरा के मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस सेमिल के मार्गदर्शन में एचआईवी एड्स सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर मेडिकल ऑफिसर आयुष विभाग डॉ. सुरेंद्र सिंह यादव, सीएचओ श्री विकास डागुर, एएनएम श्रीमती भावना शर्मा, एमपीडब्ल्यू श्री राजेंद्र सिंह कुशवाह, आशा कार्यकर्ता श्रीमती शिव देवी जाटव, श्रीमती संगीता किरार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे। उपस्थित ग्राम वासियों को श्री संदीप सेंगर ने एचआईवी, टीबी, सिफ़लिस आदि बीमारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एचआईवी संक्रमण के बारे में बताते हुए एचआईवी फैलने के चार कारणों के बारे में विस्तार से चर्चा की एवं बचाव के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र सिंह यादव, एएनएम भावना शर्मा द्वारा भी लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करते हुए नियमित टीकाकरण, स्वच्छ आदतें, जीवन में उतारते हुए पौष्टिक पोषण आहार का प्रयोग परिवार में किए जाने हेतु प्रेरित किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें