लॉक डाउन का उल्लंघन न करने पुलिस ने दिए सख्त निर्देश
( विजयराघवगढ़ )
कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों को देखते हुए कलेक्टर द्वारा संपूर्ण कटनी जिले में दिनांक 26 जुलाई 2020 को रात्रि 8:00 बजे से 02 अगस्त 2020 को सुबह 5:00 बजे तक लाक डाउन घोषित किया गया है। एस डी ओ पी विजयराघवगढ़ शिखा सोनी के निर्देशन में विजयराघवगढ़ पुलिस लॉक डाउन पालन कराने हेतु व्यवस्था में लगी है एवं चेकिंग कर रही है। टोटल लॉक डाउन होने के बावजूद भी लोगों के द्वारा इसका उल्लंघन किया जा रहा है। बिजयराघवगढ़ पुलिस द्वारा एलॉऊन्स कर बताया गया कि लॉकडाउन उल्लंघन करने पर चलानी कार्रवाई की जावेगी पुलिस के द्वारा लोगो व ब्यापारियों को समझाइश भी दी गई कि घर पर रहे सुरक्षित रहे। हमेशा मास्क लगाकर रहे एवं सैनिटाइजर साथ में रखें और समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज करते रहे। एस आई प्रियंका केवट के साथ थाना क्षेत्र कन्हवारा,देवराकला, जिजनोडी, गोरहा,भैसवाही, हरदुआ, कारीतलाई, परसवारा , सिनगोड़ी आदि विभिन्न ग्रामो में पुलिस वाहन से एलाउंस कर लोगो को लॉक डाउन का पालन करने प्रेरित किया गया।
रिपोर्ट : जागेश्वर प्रसाद मिश्रा

