महामृत्युन्जय मंत्र जाप से रोग मुक्त होता है इंसान

( रीवा )

रीवा जिले के नजदीकी ग्राम में भगवान शिव की आराधना और महा रुद्राभिषेक का कार्यक्रम आचार्य कुलदीप पांडेय, आचार्य प्रदीप पांडेय, गोवत्स ओमकार जी और अन्य ब्राह्मणों द्वारा किया गया। महामृत्युंजय मंत्र जाप के संबंध में पंडित श्री शिवसागर जी ने विशेष महत्त्व बताया कि महामृत्युंजय मंत्र जाप करने से कोई कभी भी नहीं डरता। इस मंत्र के प्रभाव से इंसान मौत के मुंह से छूट जाता है, मरणासन्न रोगी भी महाकाल शिव की अद्भुत कृपा से जीवन पा लेता है। बीमारी, दुर्घटना, अनिष्ट ग्रहों के प्रभावों से दूर करने, मौत को टालने और आयु बढ़ाने के लिए सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जप करने का विधान है। इस मंत्र का जाप करने से जातक की आयु बढ़ जाती है, वह रोग मुक्त हो जाता है।

रिपोर्ट : जागेश्वर प्रसाद मिश्रा एवं मुकेश कुमार बर्मन

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें