चंदनगर के पास भयंकर सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत
( छतरपुर )
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के चंदन नगर के पास पन्ना रोड में हुए एक भयंकर सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत होने की खबर है। जानकारी के अनुसार चंदनगर में पन्ना रोड पर जखीरा टैंक मंदिर के पास हुई इस घटना में एक स्कॉर्पियो और तीन मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक स्कॉर्पियो गाड़ी पन्ना की तरफ जा रही थी जबकि पन्ना की ओर से आने वाली तीन मोटर साइकिल स्कॉर्पियो में सामने से आकर टकरा गई और भयंकर सड़क हादसा हो गया। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
रिपोर्ट : गोविंद सिंह लोधी छतरपुर

