स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम में शामिल हुई राज्यमंत्री
(सतना) नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रैगांव में आयोजित स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाडा अभियान के दौरान स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान संचालित किया जा रहा है। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने कहा कि जब नारी स्वस्थ होती है तो पूरा परिवार सशक्त और समाज समृद्ध बनता है। महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, जागरूकता और सशक्तिकरण पर केंद्रित यह पहल, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। इस अवसर पर उपस्थित माताओं, बहनों और बेटियों को स्वास्थ्य संबंधी, परामर्श एवं आवश्यक सुविधाओं की जानकारी दी गई। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चल रहे ऐसे कार्यक्रम सबका स्वास्थ्य सबका विकास के संकल्प को सशक्त बना रहे हैं। राज्यमंत्री ने शिविर में प्रतीक स्वरूप अक्षय मित्र योजना के तहत चिन्हांकित मरीजों को न्यूट्रिन बास्केट भी वितरित किये।
