नगर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का वार्ड क्रमांक 12 में हुआ शुभारंभ

Advertisement

नगर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का वार्ड क्रमांक 12 में हुआ शुभारंभनगर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का वार्ड क्रमांक 12 में हुआ शुभारंभ

कोतमा/ मध्यप्रदेश शासन द्वारा आपकी सरकार आपके द्वार नगर सरकार आपके द्वार नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 12 में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रूप से नगर पालिका अधिकारी शैलेंद्र कुमार ओझा राजस्व निरीक्षक हर्ष लाल अहिरवार चीफ ब्यूरो भगवान दास मिश्रा एवं वार्ड पार्षद श्रीमती सत्यभामा पटेल तथा नगरपालिका के कर्मचारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक एवं आमजन उपस्थित रहे कार्यक्रम मैं वार्ड में व्याप्त समस्याएं साफ सफाई एवं समेकित कर एवं अन्य प्रकार के करो को एमपी नगर पालिका सिटीजन ऐप को अपने मोबाइल पर लोड कर घर में बैठकर ही सभी प्रकार की समस्याओं को निराकरण के लिए संबंधित विभाग को लिखा जा सकता है जिसका शीघ्र ही निराकरण किया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने बताया कि वार्ड क्रमांक 12 में सफाई की व्यवस्था एकदम दयनीय है जबकि वार्ड क्रमांक 12 गोविंदा कालरी पूरी तरह से कालरी आवासीय क्षेत्र है यहां पर हर वर्ष एसईसीएल द्वारा लगभग 50 से 60 लाख का सफाई के नाम पर ठेका दिया जाता है वहीं दूसरी ओर नगर पालिका द्वारा 8 से 10 कर्मचारी प्रतिदिन सफाई अभियान में लगे रहते हैं उसके बाद भी सफाई की व्यवस्था अत्यधिक दयनीय है।
स्वच्छ भारत मिशन केवल दिखावा— भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे उत्कृष्ट योजनाओं में स्वस्थ भारत मिशन रखा गया है साथ ही इस योजना के प्रभारी द्वारा पूरी तरह से निष्क्रिय रहते हुए कोतमा नगर पालिका क्षेत्र में सफाई की व्यवस्था एकदम चरमरा गई है।
इस कार्यक्रम में आए नागरिक गणों ने साफ सफाई के साथ-साथ विद्युत व्यवस्था हेतु सड़क में रोड लाइट की भी मांग की गई जिससे दीपावली जैसे प्रकाश पर्व मैं नगर का सुंदरीकरण किया जा सके। प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि इस संबंध में हम परिषद पर चर्चा यथाशीघ्र निराकरण किया जाएगा जिससे मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं का आमजन को सीधा फायदा मिल सके।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें