डकैती की योजना बनाते तीन देशी कट्टा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

डकैती की योजना बनाते तीन देशी कट्टा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार डकैती की योजना बनाते तीन देशी कट्टा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

जमुना कोतमा दिनांक 17 अक्टूबर 2019 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि पूर्व लूट एवं डकैती का फरार आरापी दास उर्फ अखिल पटेल अपने अन्य 4 साथियों के साथ जायलो वाहन यूपी 73 एफ 1619 से भालूमाड़ा कोतमा क्षेत्र में लूट/डकैती डालने की फिराक में है।योजनाबद्ध रुप से कलमुड़ी जंगल में एकत्र हो कर अपने वाहन को झाड़ियों के बीच छिपाकर सभी अस्त्र शस्त्र से लैस होकर डकैती की योजना बना रहे है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती किरणलता केरकेट्टा के निर्देषन एवं अति0पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी कोतमा राकेश बैस की टीम द्वारा तत्परता एवं सक्रियता से दबिष देकर दिनांक 17/18 अक्टूबर 2019 की मध्य रात्रि आरोपियों को पकडा गया जिन्होने पूछने पर अपना नाम दास उर्फ अखिल पटेल पिता नन्दलाल उम्र 30 साल निवासी विकास नगर कोतमा, रावेन्द्र पिता जितेन्द्र सिंह उम्र 28 साल निवासी धरवासी जिला फतेहपुर (उ0प्र0), मो0 इकरार पिता मो0 सरीफ उम्र 27 साल निवासी हकीमपुर खन्तवा थाना खखरेडु जिला फतेहपुर (उ0प्र0), अरविन्द सिंह पिता प्रहलाद सिंह उम्र 30 साल निवासी देवसर जिला फतेहपुर (उ0प्र0) बताये। एक अन्य आरोपी अकिब पिता छेदी निवासी लहसुई थाना कोतमा जंगल एवं अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला उपरोक्त आरोपियों की तलाषी लेने पर 3 नग देषी कट्टा 315 बोर, 8 कारतूस, 1 तलवार, 1 जायलो वाहन, 6 नग मोबाईल, नगदी 15सौ रु0 एवं मकानों का दरवाजा/ताला तोडने का उपकरण मिलने पर अरोपियो के विरुद्ध थाना कोतमा में अपराध क्र0 410/19 धारा 399, 402 ता0हि0 एवं 25, 27 आम्र्स एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ पर स्वयं आरोपियों द्वारा स्थानीय ज्वेलर्स शाॅप में डकैती की बात स्वीकार की गई है। आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की जानकारी एकत्र की जा रही है। आरोपियो के द्वारा निःषंदेह बड़ी वारदात को अंजाम दिया जाता पुलिस की तत्परता एवं सक्रियता से बड़ी वारदात को रोकने में सफलता प्राप्त हुई है।
उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्रीमती किरणलता केरकेट्टा के निर्देषन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी कोतमा राकेश बैस उनि0 उपेन्द्र त्रिपाठी, उनि0 विवेक द्विवेदी, सउनि0 अरविन्द्र दुबे, प्र0आर0 दादूलाल, आर0 षिवकुमार मौर्य, सपन सिंह, संजय शाह, कृपाल सिंह, अजय शर्मा, का विषेष योगदान रहा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें