महिलाओ की समस्या एवं कठिनाईयो के लिए महिला डेस्क की स्थापना
( श्योपुर )
महिला डेस्क की प्रभारी सहायक संचालक पिछडा वर्ग रहेगी
कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कलेक्टर कार्यालय में आने वाली विधवा, परित्यागता, गरीब आदिवासी महिलाएं जो विभिन्न कार्यो से कलेक्टर कार्यालय में आती है। उनके कार्य को प्राथमिकता से करने के लिए महिला डेस्क की स्थापना कलेक्टर कार्यालय में की गई है।
इस महिला डेस्क की प्रभारी सहायक संचालक पिछडा वर्ग सुश्री निकिता तामरे मो.न. 7415101162 को बनाया गया है। जिनके माध्यम से कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 61 में महिलाओ की कठिनाई समस्याओ का निराकरण किया जावेगा। विभिन्न कार्यो से आने वाली महिलाएं सहायक संचालक ओबीसी सुश्री तामरे को आवेदन प्रस्तुत कर सकती है।
इन आवेदन का संबधित विभाग के सहायक संचालक संपर्क कर आवेदन से संबंधित शिकायत का समाधान करायेगे। जिले के सभी जिला अधिकारी एवं उनके अधीनस्थ विभाग महिला डेस्क पर आये आवेदनो पर प्राथमिकता से कार्यवाही कर समस्या का समाधान करेगे। साथ ही सहायक संचालक ओबीसी सुश्री निकिता तामरे समय-समय पर अपर कलेक्टर को हेल्पडेस्क की कार्यवाही/समीक्षा से अवगत करायेगी।
