ग्रीन एण्ड क्लीन अभियान के तहत पौधारोपण किया गया –
( अलिराजपुर )
लोक अभियोजन म.प्र. द्वारा चलाये जा रहे ग्रीन एण्ड क्लीन अभियान के तहत जिला लोक अभियोजन अलीराजपुर के द्वारा पौधारोपण किया गया। जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री बी.एस.चौहान ने बताया कि माननीय संचालक महोदय लोक अभियोजन श्री पुरूषोत्तम शर्मा के द्वारा चलाये जा रहे ग्रीन एण्ड क्लीन अभियान के अंतर्गत अभियोजन अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा फलदार एवं छायादार एवं अधिक मात्रा में ऑक्सीजन प्रदान करने वाले वृक्षों को वन परिक्षेत्र वलवई सर्वे क्र.338 जिला अलीराजपुर में लगाया गया एवं वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री बी.एस. चौहान, अति. डी.पी.ओ. श्री पी.एस. अहोरिया, एडीपीओ श्री के.एम.कनाश, श्री राकेश वास्केल, सुश्री निर्मला चौहान एवं सहा.ग्रेड-3 बादु मेड़ा, अंजय डोडवा, सुश्री सीमा भाबोर, श्री भूपेन्द्र मण्डलोई, राजेन्द्र कनेश सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
